मेष, वृषभ, कन्या और सिंह राशि का आज का दिन कठिन और उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कामकाज के मामले में सावधानी बरतनी होगी। पारिवारिक मामलों में थोड़ी परेशानी देखने को मिल सकती है। वृषभ और कन्या राशि वालों लोगों को आज अपने खर्चे पर कंट्रोल करना होगा। इन सभी राशि वाले लोगों को धैर्य के साथ आज की मुसीबत का सामना करना होगा।
मिथुन, मीन, कर्क, तुला और मकर राशि वाले लोगों का आज का दिन अच्छा और जाएगा। आज के दिन इन राशि वालों को कोई सफलता मिल सकती है। परिवार वालों और दोस्तों का साथ मिलेगा। अपने कार्य में ढील न बरते। कर्क और तुला राशि वालों के रुके हुए काम आज बन सकते हैं। मीन राशि वाले लोगों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा और खर्चो पर भी कंट्रोल करना होगा।
कुंभ, धनु और वृश्चिक राशि वालों का दिन आज ठीक-ठाक रहेगा। बहुत सारे कामों में लाभ हो सकता है और कहीं काम बिगड़ भी सकते इसलिए निराश न हो। इन तीनों राशि वालों का व्यापार के मामले में दिन अच्छा रहेगा। इन तीनों राशि वाले लोगों को अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कुंभ ओर धनु राशि वाले लोगों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।