हिमाचल प्रदेश राज्य के चैल में स्थित है एक प्राचीन शिव जो स्थानीय पत्थरों से बना है जिसे हम कुंभ शिव मंदिर के नाम से जानते हैं। यह प्राचीन मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर का ज्यादातर हिस्सा पत्थरों से बना है। यह मंदिर बहुत ही सुंदर मंदिरों में से एक माना जाता है इस मंदिर का हर एक कोना कला से भरा है। शायद ही अपने महादेव का ऐसा अद्भुत मंदिर देखा होगा। इस मंदिर में आपको वीरभद्र गुफा भी देखने को मिलेगी। यह गुफा लगभग 100 फीट लंबी है और डरावनी भी। गुफा के अंदर महादेव के इस रूप को देखकर आप जरूर डर जाओगे। इस गुफा के अंदर आपको भगवान शिव के प्रचंड रूप के दर्शन करने को मिलेंगे। आपने आज तक ऐसे महादेव के दर्शन कभी नहीं किए होंगे। जैसे ही आप शिव मंदिर में कदम रखते हैं आपको ऐसा नजारा देखने को मिलता है जो कि आम नजारे से एकदम अलग है। वीरभद्र गुफा के अंदर भगवान शिव का एक ऐसा रूप स्थित है जो आपने आज तक कभी भी और कहीं भी नहीं देखा होगा।
इस मंदिर को बनाने में लगभग 38 साल का समय लगा था और इस मंदिर को केवल एक व्यक्ति ने ही बनाया था। इस मंदिर का निर्माण श्री सत्य भूषण जी द्वारा किया गया है। कहा जाता है कि भगवान शिव ने सत्य भूषण को सपने में आकर इस जगह पर दर्शन दिए थे उसके बाद ही सत्य भूषण ने इस मंदिर का निर्माण करना शुरू किया था और इसी कारण से इस मंदिर को मेरे सपनों का मंदिर नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर शिव भक्तों की आस्था का प्रतीक माना जाता है। इस मंदिर तक पहुंचने वाले रास्ते में आपको सुंदर हरियाली और घाटियों का अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा। महादेव के इस मंदिर में आपको जाते ही एक अलग ही प्रकार की शांति महसूस होगी यहां का वातावरण बहुत ही शांत और पूजा करने योग्य है।