शिव आदियोगी का रहस्य

जब आदियोगी ने खोला योग का रहस्य: जानिए कौन थे उनके प्रथम शिष्य और योग के प्रथम प्रचारक, सप्त ऋषियों की अद्भुत यात्रा।

आदियोगी शिव और सप्त ऋषि का संबंध सनातन धर्म की योग-परंपरा में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह संबंध योग के आदि सत्रोत और उसके प्रथम प्रसार से जुड़ा हुआ है।

आदियोगी शिव कोन हैं?

सनातन परंपरा के अनुसार भगवान शिव को आदियोगी कहा जाता है, अर्थात् योग के प्रथम गुरु।

योग की संपूर्ण परंपरा-आसन, प्राणायाम, ध्यान और आत्मसाक्षातकार का ज्ञान- प्रथम बार उन्ही से प्रकट हुआ माना जाता है। वे मौन गुरु माने जाते हैं, ज्ञान को अनुभव द्वारा प्रदान करते हैं, वे योग, ध्यान, और आत्मविद्या के स्तोत्र हैं।

मुख्य विशेषताएँ:

योग के परवर्तक

ध्यान और समाधि के परम आचार्य

आंतरिक रूपांतरण के मार्गदर्शक

शिव का यह स्वरूप विशेषतः योगेश्वर के रूप में पूजित है ।

सप्त ऋषि कौन हैं?

सप्त ऋषि वे सात महान ऋषि हैं जिन्होंने वैदिक ज्ञान और योग-विद्या को मानव समाज तक पहुँचाया। परंपरा में इनके नाम इस प्रकार बताए जाते हैं:

ऋषि अत्रि- तप और ध्यान परंपरा

ऋषि भृगु- ज्योतिष और कर्म सिद्धांत

ऋषि कश्यप- सृष्टि- विज्ञान और वंश परंपरा

ऋषि वशिष्ठ -राज ऋषि परंपरा

ऋषि गौतम- धर्मसूत्र परंपरा

ऋषि जमदग्नि- ब्रह्मतेज और तपशक्ति

ऋषि भारद्वाज- विज्ञान एवं वेदाध्यन परंपरा

आदियोगी और सप्त ऋषियों का संबंध

योग परंपरा के अनुसार:

भगवान शिव ने दीर्घ समाधि के पश्चात योग का ज्ञान प्रदान करने का संकल्प लिया।

सात योग्य साधकों ने इस ज्ञान को ग्रहण करने की पात्रता प्राप्त की।

शिव ने इन्ही सातों को योग का उपदेश दिया।

यही सात साधक आगे चलकर सप्तऋषि कहलाए।

इन सप्तर्षियों ने:

योग विद्या को विभिन्न दिशाओं में फैलाया ।

वैदिक ज्ञान की परंपरा को स्थापित किया।

मानव समाज के लिए आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त किया।

परंपरागत योग में ज्ञान का क्रम इस प्रकार समझा जाता है:

आदियोगी शिव- सप्तऋषि- ऋषि परंपराएं- गुरु परंपरा- वर्तमान योग परंपरा

इसलिए आज की योग साधना को उसी प्राचीन गुरु-परंपरा की निरंतरता माना जाता है।

परंपरागत महत्व

सनातन धर्म में यह मान्यता है कि:

आदियोगी शिव-: योग के प्रथम गुरु

सप्त ऋषि- योग के प्रथम शिष्य और प्रचार

सप्त ऋषि बनने की पात्रता कैसे मिली?

परंपरागत कथा के अनुसार अनेक साधक आदियोगी के पास ज्ञान प्राप्त करने आए, परंतु केवल सात साधकों ने दीर्घकालीन तप, संयम, और धैर्य द्वारा योग ग्रहण करने की पात्रता प्राप्त की।

तब शिव ने उन्हें योग के विभिन्न आयाम सिखाए:

शरीर साधना

प्राण साधना

ध्यान

समाधि

आत्मसाक्षात्कार

गुरु पूर्णिमा से संबंध

इसी दिन आदियोगी शिव ने सप्तऋषियों को योग का पूर्ण ज्ञान प्रदान किया इसलिए यह दिन गुरु-परंपरा का प्रारंभ माना जाता है। साधक इस दिन गुरु का विशेष सम्मान करते हैं।

Back To Top